एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित की क्राईम मीटिंग दिए जरूरी निर्देश

आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस बल को किया अलर्ट,जनपद के संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सभी प्रभारियों को थाना क्षेत्रों के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करने के दिये निर्देश दिए।

- Advertisement -

पुलिस बल को प्रेरित करते हुए कहा  कि जिस प्रकार विगत दिनों मे जनपद पुलिस के सामने आयी चुनौतियों व आपदा के समय एक टीम के रुप में कार्य किया गया,वह सराहनीय है। हम सब इसी प्रकार एक टीम के रुप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आने वाली सभी चुनौतियों का सामना एकजुट होकर करें। किसी कार्य को प्रभावी और कुशल तरीके से पूर्ण करने के लिये टीम के प्रत्येक सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

- Advertisement -

कोतवाली अल्मोड़ा के कानि0 खुशाल राम बने पुलिस ऑफिसर आँफ द मंथ विगत माह में सराहनीय कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक -20/09/2024 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

- Advertisement -

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version