Almora : विधानसभा अल्मोड़ा के समस्त मोटर मार्ग होंगे 31 तक गड्ढा मुक्त ,27 से शुरू होगा कार्य – मनोज तिवारी

विधानसभा अल्मोड़ा में समस्त मोटर मार्गो पर जगह जगह गड्ढों की वजह से वाहन स्वामियों के साथ साथ पैदल यात्रियों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था । जिसको देखते हुए विधायक मनोज तिवारी ने लो नि वि में सैकड़ों समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया । जिसके बाद लो नि वि ने विधायक को 31 तक समस्त मार्गो को ठीक करने और 27 से कार्य शुरू करने का लिखित पत्र दिया ।।

- Advertisement -

विधानसभा अल्मोड़ा के नगर की समस्त सड़कों के लिए विधायक मनोज तिवारी ने शुक्रवार को लो नि वि में सैकड़ों समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया । बताते चले की विधानसभा की सड़को पर बने गड्ढे बड़े हादसों को दावत दे रहे हैं । जिससे वाहन चालको के साथ साथ पैदल यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

बरसात के मौसम में जगह जगह गड्ढों पर पानी भरने से कई बीमारियों का भी खतरा बन रहा है। जिसको देखते हुए विधायक मनोज तिवारी द्वारा कई बार विभागो से लिखित पत्राचार किया गया । परंतु विभागो द्वारा कोई भी कार्य नही किया गया ।विधायक मनोज तिवारी ने इससे पूर्व सोमवार को विभागो को चेतावनी दी थी की अगर 20 तक समस्त सड़के ठीक नहीं होती है तो वह उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे ।

- Advertisement -

आज शुक्रवार को विधायक ने समर्थको के साथ मिलकर कई घंटे विभाग में प्रदर्शन किया ,जिसके बाद विभाग की आंख खुली और विभाग द्वारा 27 से कार्य प्रारंभ और 31 तक पूरे विधानसभा की सड़को को गड्ढा मुक्त करने का लिखित पत्र दिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version