श्रीनगर गढ़वाल में देर रात अचानक सिख तीर्थ यात्रियों ने लहरा दी तलवारें

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में देर रात बवाल खड़ा हो गया, बवाल ऐसा खड़ा हुआ कि हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं ने अपनी तलवार निकाल कर लोगों पर वार करना शुरू कर दिया, मामला इतना बढ़ा कि पुलिस ने हमला करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं, स्थानीय लोगों के खिलाफ हाईवे जाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है. पुलिस चारों तरफ शांति व्यवस्था बनाने के लिए दिन और रात ड्यूटी पर लगी है, लेकिन गढ़वाल के श्रीनगर में 3 जून की रात को अचानक उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब हेमकुंड साहिब जा रहे कुछ लोगों की बाइक पर स्थानीय लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए, हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को यह बात बुरी लगी, इस पर दोनों के बीच विवाद अत्यधिक बढ़ गया, विवाद इतना बढ़ा कि स्थानीय लोगों की भीड़ के ऊपर हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं ने तलवारों से हमला करना शुरू कर दिया, इस दौरान आसपास अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।

- Advertisement -

इस घटना के बाद कुछ स्थानीय युवक धरने पर बैठ गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की गई, ऐसे में पुलिस ने तत्काल फोर्स बुलाकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपियों को घेराबंदी कर जवाड़ी बाईपास के पास से पकड़ा गया, सूचना था कि ये लोग रुद्रप्रयाग की ओर भाग रहे थे।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, जशनदीप सिंह, जसकरण सिंह, चरनप्रीत, जसकान सिंह, सुखप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह के रूप में हुई है, उनके पास से तीन तलवारें बरामद की गई हैं, इसके साथ ही उनकी मोटरसाइकिलों को सीज कर लिया गया है।

दूसरी तरफ स्थानीय लोगों के द्वारा हाईवे जाम विरोध के तौर पर किया गया, इसको देखते हुए भी पुलिस ने स्थानीय लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, फिलहाल क्षेत्र में शांति है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version