दिल्ली बम ब्लास्ट में नया चेहरा उत्तराखंड का सौरभ, पाक-बांग्लादेश और सऊदी अरब से सीधा लिंक

दिल्ली लालकिला बम ब्लास्ट में अब उत्तराखंड से गिरफ्तार हुए सौरभ के रूप में बड़ी लीड मिली है। सौरभ साइबर ठगी रैकेट का सरगना है, जिसे हाल ही में हरिद्वार के लक्सर से अरेस्ट किया गया था। जांच में सामने आया है कि उसका पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, सऊदी अरब व इंडोनेशिया से भी सीधा कनेक्शन है। एसटीएफ इसे दिल्ली बम ब्लास्ट से भी जोड़कर देखने लगी है। मुकदमा लिखने वाले एसटीएफ के दारोगा ने एफआईआर में बाकायदा इसका ब्योरा भी दिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

देहरादून एसटीएफ ने तिलकपुरी लक्सर से साइबर ठगी रैकेट के सरगना सौरभ व उसके साथी आकाश को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि सौरभ का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश व सऊदी अरब से जुड़ा हुआ था। पाकिस्तान व सऊदी अरब में कुछ नंबरों पर अक्सर व्हाट्सअप से उसकी बात होती रहती थी। इन देशों के कुल आठ मोबाइल नंबर उसके फोन में एसटीएफ को मिले हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इन नंबरों पर उसके कुछ संदिग्ध चैट भी एसटीएफ को मिले हैं। सौरभ के इस कनेक्शन को देखते हुए एसटीएफ को उसके तार दिल्ली बम ब्लास्ट से जुड़े होने का संदेह है। वादी नरोत्तम बिष्ट एसआई एसटीएफ ने मुकदमे में इसके बारे में विस्तार से लिखा भी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर एसटीएफ एवं लक्सर पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सौरभ के नाम पर 6 बैंक एकाउंट में एक साल के भीतर 70 लाख व उसके साथी आकाश के 3 बैंक एकाउंट में 14 लाख रुपए का लेनदेन हुआ था। सौरभ ने अपनी मां बबली, पिता मेमचंद और गांव के अभिषेक, देवेन्द्र, सिमरन के नाम से भी एकाउंट खुलवाए थे। इनमें भी सौरभ का ही मोबाइल नंबर लिंक था। वहीं इनमें ऑनलाइन लेनदेन करता था। इन खातों में कुल टर्न ओवर डेढ़ करोड़ रुपए का है। बताया गया है कि यह रकम पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, हरियाणा, उडीसा, तेलंगाना में हुई ठगी की है। मगर दिल्ली बम ब्लास्ट के मद्देनजर वादी ने इसकी बारीकी से जांच करने की बात लिखी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.