रुद्रपुर छात्रसंघ चुनाव में हिंसा का मामला, रम्पुरा चौकी प्रभारी सहित तीन निलंबित

रुद्रपुर में महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान मारपीट, फायरिंग और हाईवे को जाम करने की घटना को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रम्पुरा चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

बुधवार को सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों को लेकर नामांकन था। जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष के दोनों प्रत्याशियों के समर्थक नामांकन के बाद मुख्य गेट के बाहर सड़क पर एकत्र हो गए थे। इससे रामपुर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था। साथ ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षाें ने फायरिंग भी की थी। जिससे मची भगदड़ और जाम से स्कूली बस, एंबुलेंस, अन्य आपातकालीन सेवा बाधित हो गई थी। मामले में पुलिस ने पार्षद समेत 15 नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कर दिया था।

- Advertisement -

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पुलिस को आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। साथ ही इस पूरे प्रकरण में रम्पुरा चौकी पुलिस की लापरवाही भी सामने आई। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली, एएसआई अमित कुमार और कांस्टेबल गणेश धानिक को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी सहित तीनों को लापरवाही में निलंबित किया गया है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version