अंकिता हत्याकांड को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सबूत मांगने पर पीठ दिखा गई, VIP का राग अलापने वाली कांग्रेस

बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड को लेकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो के बाद सियासत भी गर्मा गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस हत्याकांड में वीआइपी का राग अलापने वाली कांग्रेस समय पर सबूत मांगने पर पीठ दिखा गई। यदि कांग्रेस गंभीर होती तो न्यायालय में साक्ष्यों के साथ बयान दे सकती थी, लेकिन न तो उसने तब वीआइपी का नाम बताया और न ही अब बता रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपुष्ट और छेड़छाड़ के आरोप वाले वीडियो पर कांग्रेस शर्मनाक राजनीति कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

भट्ट ने कहा कि यह घटना सामने आते ही मुख्यमंत्री धामी ने इसका संज्ञान लिया और आरोपितों को 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। अंकिता हत्याकांड की कड़ी जांच का ही नतीजा रहा कि आरोपियों को जमानत नहीं मिल पाई। अंकिता के स्वजन के मन के मुताबिक सरकारी वकील दिए गए और उनकी हर मांग को पूरा किया गया। सरकार का प्रयास रहा कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और ऐसी पैरवी की गई कि अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक स्टंटबाजी के चक्कर में जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका का निर्वहन नही कर रही है। चुनाव से पहले इस मामले में वीआइपी का राग अलापकर कांग्रेस अपनी नाकामी से ध्यान हटा रही है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि वीआइपी कौन है और उसने बयानबाजी के बजाय न्यायालय को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। अंकिता की असली अपराधी कांग्रेस है। जनता ने अंकिता की लड़ाई लडऩे के लिए भाजपा को आशीर्वाद दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

भट्ट ने कहा कि इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो में जिनके बयान और आडियो का जिक्र कांग्रेस के नेता कर रहे हैं, वे रोज अपने बयान, झगड़े, फिर समझौता और बयान बदलने के लिए जाने जाते हैं। इसे राजनीतिक हथियार बनाने का अनैतिक कार्य कांग्रेस कर रही है। इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिस व्यक्ति का आडियो बताया जा रहा है, उसने आरोप लगाया है कि एआइ की मदद से उसकी आवाज के साथ छेड़छाड़ कर आडियो तैयार की गई। उसने आरोपी के मोबाइल की जांच की मांग की है। उस पर कार्रवाई के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इससे पहले ही संबंधित व्यक्ति ने स्पष्ट किया उसने ऐसी कोई बात नहीं कही है। राजनीतिक साजिश के तहत भाजपा की छवि खराब करने के मकसद से यह सब किया जा रहा है। भट्ट ने कहा कि बिना पुष्टि के कांग्रेस नेताओं द्वारा आरोप लगाना उनकी अनैतिक राजनीति की पराकाष्ठा का एक और प्रमाण है। कांग्रेस नेताओं को अपने ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान के लिए तत्काल सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.