पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के जन्मदिन पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर, दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान

अल्मोड़ा के भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए रक्तदान किया।रक्तदान के प्रति युवाओं के उत्साह को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में दिनभर बड़ी संख्या में रक्तदाताओं की आवाजाही बनी रही।कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में दर्जनों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस अवसर पर नगर निगम के मेयर अजय वर्मा,हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद कनवाल,प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ के सहसंयोजक कैलाश गुरुरानी,जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मेहता,युवा मोर्चा जिला महामंत्री चंदन बहुगुणा,पार्षद अमित शाह मोनू,मोहन सिंह रॉयल,महामंत्री मनीष बिष्ट, कुंदन बिष्ट,सुनील नेगी,बालम मेहता,मुकेश लटवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट,सुनील बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, मनोज सनवाल,नितिन बहुगुणा,प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी,किशन सिंह बिष्ट, जमन सिंह बिष्ट,महेंद्र रावत, दीपक ऐरी,दीपक अधिकारी, मनीष तिवारी,सोनू जोशी, हरिओम प्रसाद,भुवन तिवारी, नीरज सांगा,आशीष जोशी, दिव्या जोशी,त्रिलोचन जोशी, ख्याली पांडे,महेश बिष्ट,लोकेश कालाकोटी,महेंद्र मुस्युनी,मनोज उपाध्याय,विनोद कनवाल, अर्जुन बिष्ट,दिनेश जोशी,हेम जोशी,इंद्रमणि जोशी,क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र आर्य, ग्राम प्रधान स्याली सोनू कुमार, सौरव वर्मा,मोहित बिष्ट,दर्शन रावत,दीपा अधिकारी,कमला तिवारी,दीपा पाण्डेय,रेखा बिष्ट, विनोद सिंह बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की।उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्यों को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है और रक्तदान शिविर जैसे आयोजन लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.