अल्मोड़ा के कर्नाटखोला में भुवनेश्वर महादेव मंदिर और रामलीला समिति में रामलीला का शुभारंभ हुआ

अल्मोड़ा के भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटक खोला अल्मोड़ा द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ सोमवार को बड़े ही धूमधाम और धार्मिक वातावरण में हुआ। प्रथम दिवस की रामलीला का आगाज परंपरा के अनुसार वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मंच पर धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक माहौल का अद्भुत संगम देखने को मिला।

- Advertisement -

रामलीला के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में संदीप सिंह, चेयरमैन मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज रहे, उन्होंने ने समिति के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और आदर्शों से जोड़े रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से बच्चों को रामायण और भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया।

- Advertisement -

प्रथम दिवस की प्रस्तुतियों में राम वंदना, रावण तप एवं वरदान प्राप्ति, रावण का अत्याचार, देवगण स्तुति, श्रीराम जन्म, मां सीता का जन्म और राम की बाल लीलाएं मंचित की गईं। इन प्रसंगों को देखकर उपस्थित दर्शक भक्ति और आनंद में डूब गए। मंच पर बाल कलाकारों का सजीव अभिनय दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

- Advertisement -

राम की भूमिका में प्रत्यूष कांडपाल ने जीवंत अभिनय किया, वहीं हर्षित असवाल लक्ष्मण की भूमिका में दमदार नजर आए। भारत बने करन जोशी, शत्रुघ्न बने भूमिका पाण्डेय, और माता सीता की भूमिका भूमि पाण्डेय ने निभाई। नारद मुनि के रूप में अमर बोरा ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। राम वंदना में निहारिका, मिष्टी, गुंजन और खुशी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को और भी दिव्य बना दिया।

राजा दशरथ की भूमिका में चिरंजीवी लाल वर्मा और रानी कैकई के रूप में मेघा कांडपाल ने अपनी अदाकारी से रंग भरे। कौशल्या बनी मीना भट्ट और सुनैना की भूमिका में कंचन पाण्डेय मंच पर उतरीं। रावण का शानदार अभिनय पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया, जिन्हें दर्शकों ने जोरदार तालियों से सराहा।

शिव एवं जनक की भूमिका में एस.एस.कपकोटी, कुंभकरण के रूप में संतोष जोशी, विभीषण बने अशोक बनकोटी, पार्वती की भूमिका में नेहा जोशी, और देवगण के रूप में मीनाक्षी जोशी, पायल कांडपाल, निशा कांडपाल, वैष्णवी जोशी व गीतांजलि पाण्डेय मंच पर उतरीं। मुनि बने कमल जोशी और रावण दूत की भूमिका में अनिल जोशी, अभिषेक तिवारी, विशाल बोरा, राहुल जोशी, चांद दक्ष अधिकारी, सूरज आशीष पांडे और हेम चंद्र पांडे शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली वाणी से दर्शकों को बांधे रखा। प्रथम दिवस की रामलीला में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। दर्शकों ने बाल कलाकारों के अभिनय और मंच सज्जा की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल रहा और “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह भोज, देवेंद्र कर्नाटक,भुवन चन्द्र पाण्डे,लीलाधर काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी,पूरन चन्द्र तिवारी,जगदीश चन्द्र तिवारी,भुवन चन्द्र कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, बद्री प्रसाद कर्नाटक, हंसा दत्त कर्नाटक, दया किशन जोशी,महेश चन्द्र कर्नाटक,दीपक कर्नाटक ,कमल पालीवाल ,योगेश जोशी,कपिल मल्होत्रा,देवेंद्र गोस्वामी,हेम पाण्डे,चन्द्र शेखर सती,बीडी सती,डाॅ.विद्या कर्नाटक, सीमा कर्नाटक, कमला तिवारी सहित सैकडों दर्शक उपस्थित रहे ।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version