उधम सिंह नगर के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

उधम सिंह नगर के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बाइक दोनों आग की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायल युवकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उनकी शिनाख्त और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि टैक्सी कार सीएनजी से चलती थी और आग लगने की एक वजह यह भी हो सकती है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version