हरिद्वार में बारिश बनी आफत, चीला जंगल में डेढ़ घंटे 14 जिप्सियाें में फंसे रहे 70 पर्यटक; सुरक्षित रेस्क्यू किए

शुक्रवार तड़के हुई तेज वर्षा से मौसम सुहावना तो हुई, परंतु राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में यह वर्षा आफत बनकर आई। जंगल सफारी के लिए निकलीं 14 से अधिक जिप्सियां हजारा बीट क्षेत्र के मोटा साल के पास वर्षा के कारण उफनाए बरसाती नाले के पास फंस गईं। यहां मार्ग धंस जाने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सके और 70 पर्यटक करीब डेढ़ घंटे तक जंगल में फंसे रह गए। इस दौरान पर्यटक काफी घबरा भी गए थे। फिर मौके पर पहुंची राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने जिप्सी और पर्यटकों को रेस्क्यू किया।

- Advertisement -

शुक्रवार सुबह चीला गेट से पर्यटकों के वाहन राजाजी की सैर के लिए निकले। परंतु साढ़े सात बजे से तेज वर्षा शुरू हुई, इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरी। जिससे पर्यटक भयभीत हुए। लेकिन, पर्यटकों की सांसे तब अटकी जब जिप्सियां हजारा पर्यटक जोन में बरसाती नाले को पार नहीं कर पाई। काफी देर तक जब नाले का उफान कम नहीं हुआ तो जिप्सी संचालकों ने वापस लौटने का प्रयास किया तो पीछे अन्य नाले भी उफान पर आ गए।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही चीला रेंज की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। डिप्टी रेंजर मेघपाल के नेतृत्व में राहुल सैनी, इदरीश खान, अरविन्द और मन्नू चौधरी ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी वाहनों और पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version