लक्सर में मगरमच्छ ने बुजुर्ग ग्रामीण का चबा डाला हाथ, गंभीर रूप से घायल

लक्सर तहसील क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में एक मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, 108 एम्बुलेंस की मदद से ग्रामीण को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है, वहीं बुजुर्ग पर मगरमच्छ के हमले से ग्रामीणों में खौफ है।

- Advertisement -

ग्रामीण ईश्वर चंद और जोगिंद्र ने बताया कि उनके गांव में रहने वाले सुरेश का घर तालाब के पास स्थित है, शनिवार सुबह वो किसी काम से तालाब के पास पहुंचे, तभी तालाब से निकले एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया, मगरमच्छ ने सुरेश का हाथ अपने जबड़े में दबा लिया, लेकिन हिम्मत करके जैसे तैसे सुरेश ने मगरमच्छ से हाथ छुड़ाया, चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो मगरमच्छ फिर से तालाब में भाग गया, मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण के हाथ की खाल तक उतर गई और नसें कट गई हैं, जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर बुजुर्ग को इलाज के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी उनके गांव में मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं, इस बार भी तालाब में मगरमच्छ इकट्ठा हो गए हैं, लिहाजा वो प्रशासन से मांग करते हैं कि तालाब कि सफाई कराई जाए और मगरमच्छ को पकड़कर कहीं दूर छोड़ा जाए, रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मगरमच्छ के हमले की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई है, जल्द ही मगरमच्छ को पकड़कर दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version