अल्मोड़ा में पुष्कर भैसोड़ा पुन: बने उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष, महेन्द्र गुसाई महामंत्री

अल्मोड़ा में उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखण्ड जनपद शाखा अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रेरणा सदन लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के सभागार में सपन्न हुआ।

- Advertisement -

इसमें पुष्कर भैसोड़ा पुन: जिलाध्यक्ष‌ चुने गए। सदन की सर्वसम्मति से निर्विरोध गठित‌ कार्यकारिणी में पुष्कर सिंह भैसोड़ा अध्यक्ष, ललित मोहन भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश चन्द्र जोशी व नवल पंत उपाध्यक्ष, दीपशिखा मेलकानी महिला उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह गुंसाई महामंत्री,टीका सिंह खोलिया कोषाध्यक्ष,शंकर सिंह फर्त्याल संयुक्त मंत्री, जयप्रकाश संयुक्त मंत्री, अभिषेक धपोला संगठन मंत्री,जीवन सिंह बिष्ट संगठन मंत्री, मुकेश रावल संगठन मंत्री, गोपाल सिंह कफलिया संगठन मंत्री चुने गए।

- Advertisement -

यह द्विवार्षिक अधिवेशन दो चरणों में सम्पन्न किया गया, जिसमें प्रथम चरण में निर्वाचन से पूर्व मुख्य अतिथि चंद्रमणि भट्ट, विशिष्ट अतिथि अमरनाथ सिंह नेगी, जीवन चन्द तिवारी, पर्यवेक्षक पीएस बोरा, अतिविशिष्ट अतिथि रमेश चन्द्र पाण्डे, राजेन्द्र सिंह गैड़ा, राम सिंह गैडा, धीरेन्द्र कुमार पाठक, निर्वाचन अधिकारी पंकज टम्टा, भूपाल सिंह चिलवाल तथा पर्यवेक्षक पीएस बोरा के द्वारा सम्पन्न कराया गया।

- Advertisement -

उक्त निर्वाचन अधिकारी द्वारा सर्वसम्मति से चुने गये पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव कार्यक्रम के अंतिम चरण में अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की वे पूर्ण निष्ठाभाव के साथ संगठन की पुनः सेवा करेंगे, एवं महामंत्री महेन्द्र सिंह गुंसाई ने कहा, कि वे मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता के कार्य करेंगे। उक्त समारोह में समस्त विभागों के कार्मिक सदस्यों ने शिरकत की।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version