नैनीताल में इकलौते बेटे की करंट से मौत, विधायक समेत सैकड़ों लोग धरने पर

नैनीताल के भवाली में रविवार रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और क्षेत्रवासी शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। मौके पर भीड़ को संभालने के लिए नैनीताल और भीमताल से भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रोहित नामक युवक की एक होटल में करंट लगने के बाद गिरने से मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि होटल संचालकों ने जबरन देर रात उसे पेड़ पर चढ़ने को मजबूर किया, जिसके चलते उसकी जान गई।

- Advertisement -

घटनास्थल पर पहुंचे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल मालिक की लापरवाही और दबाव के कारण यह हादसा हुआ है। विधायक कैड़ा ने कहा कि जब तक मृतक परिवार को राहत राशि नहीं दी जाएगी और होटल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई कर होटल को सील नहीं किया जाएगा, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन और पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। वहीं पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version