शिक्षक दिवस पर राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने निकाला मौन जुलूस

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने, शिक्षकों की पदोन्नतियां करने एवं शिक्षकों के स्थानान्तरण किये जाने की मांग को लेकर शिक्षक दिवस पर राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मौन जुलूस निकाला। जुलूस चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क से मिलन चौक एवं मुख्य बाजार होते हुए वापस चौघानपाटा पर समाप्त हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक विगत माह से अपनी जायज मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं बावजूद इसके सरकार और विभाग द्वारा अब तक शिक्षकों से किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं की गई है। जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है।

- Advertisement -

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, जिला मंत्री राजू महरा, मदन भण्डारी, मीनाक्षी जोशी, राधा लस्पाल, लता वर्मा, कैलाश सिंह डोलिया, हीरा सिंह बोरा, धर्मवीर सिंह, विनोद पपनै, शिवराज बिष्ट, भारत भूषण जोशी, गोविंद रावत, खुशहाल महर, नितेश काण्डपाल, ललित तिवारी, विरेन्द्र सिजवाली, हरिवंश बिष्ट, किशन खोलिया, त्रिवेन्द्र सिंह, बृजेश डसीला, भोला दत्त पंत, ललित मोहन तिवारी, दीप चंद्र पांडे, दीपप्रकाश जोशी, जीवन लाल साह, मेघा मनराल, गौरव डालाकोटी, प्रमोद चंद्र, हीरा डोबाल, नरेश पांडे, पीसी जोशी, मनोज बिष्ट, मनीष कुमार, अनुराधा जनौटी, ज्योति पांडे, बीना तिवारी, मोनिका वर्मा, रेखा जोशी, शुभलक्ष्मी पंत,केसर सिंह, राजेंद्र खड़ायत, हुकम सिंह, रेनू टम्टा, दीपा उप्रेती, इन्द्रा अल्मिया सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version