खबर :देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक महिला और पुरुष का शव वाहन में मिला


खबर देहरादून से है जहां सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक महिला और पुरुष का शव वाहन में मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगनार टैक्सी खड़ी मिली।

- Advertisement -

जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि वाहन मृतक राजेश साहू का ही था, और राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। राजेश साहू ड्राइवर का काम करता था जबकि महेश्वरी देवी विधवा है।

- Advertisement -

घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संधिक्त स्थिति नहीं पाई गई व दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों ने अत्यधिक शराब पी थी। घटना के समय वाहन स्टार्ट था व संभवत रात में गाड़ी का लगातार एसी ऑन रहने के कारण गैस व तापमान के प्रभाव के कारण दोनों की मौत हुई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version