नाबालिग लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

चमोली जिले के थराली की एक नाबालिग लड़की ने शिशु को जन्म दिया, परिजनों ने बागेश्वर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विकासखंड देवाल के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में 4 जून को शिशु को जन्म दिया, मामले में परिजनों ने बागेश्वर के युवक के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर थाना थराली ने बागेश्वर निवासी आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

परिजनों ने आरोप लगाया कि बागेश्वर निवासी आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन संबंध बनाए जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई, परिजनों को जानकारी मिलने के बाद परिजन किशोरी को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले गए,जहां किशोरी ने शिशु को जन्म दिया।

- Advertisement -

थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि लड़की के अनुसार वो देवाल में कोर्स कर रही थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात बागेश्वर निवासी युवक से हुई, जिसने उसके साथ जबरदस्ती की और वो गर्भवती हो गई,मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर ली गई है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version