बोर्ड परीक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के मेधावी छात्र – छात्रों को किया सम्मानित

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग(अल्मोड़ा) के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में उनके द्वारा शिक्षक, कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह एवं बोर्ड परीक्षा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा के मेधावी छात्रों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने हेतु मेडल पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता- पिता तथा शिक्षकों के गौरव को बढाया है। उन्होंने कहा कि छात्र कठोर परिश्रम करते हुए अपना लक्ष्य निर्धारण कर पढाई जारी रखें और शिक्षकों के दिखाए गए मार्ग पर चलें तो सफलता अवश्य मिलेगी।

- Advertisement -

साथ ही पढाई के अतिरिक्त शारीरिक दक्षता के खेलों में भी प्रतिभाग करना अत्यन्त आवश्यक है ताकि आप मानसिक व शारीरिक रूप से भी स्वस्थ्य रह सकें और इन खेलों के माध्यम से भी अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें । उन्होंने विशेष रूप से युवाओं/छात्रों को नशे,मादक पदार्थो से दूर रहने तथा कुसंगति,भटकाव के मार्ग पर न चलने का आह्वान किया । प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंत ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत/अभिनन्दन करते हुये कहा कि कर्नाटक द्वारा मेधावी छात्रों,शिक्षक/कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढाने तथा उन्हें प्रोत्साहित किये जाने का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए पूरा विद्यालय परिवार उनका आभारी है साथ ही समाज में उनके द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो की जितनी सराहना की जाय वह कम है।

- Advertisement -

उनका विश्वास है कि बिट्टू कर्नाटक इन जन-कल्याणकारी कार्यों को जारी रखेंगे । इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक गोविंद कुमार, हेम सती, पीयूष धौनी, रश्मि पंत, गीता नेगी, लता बिष्ट, माया बिष्ट, रजत मेहता, गीता मुस्युनी आदि सहित समस्त कर्मचारी तथा समीर खैरे (सेवानिवृत्तकर्नल), डॉ.एस.एस.सावंत यू.कौस.एमिरिटर साइंटिस्ट, डाॅ0 दिनेश जोशी (वैज्ञानिक),सीमा विष्ट, नरेंद्र मेहता, लक्ष्मण राम पीटीएअध्यक्ष,पूरनसिंह नेगी, नीरज पंत(पूर्व प्रधानाचार्य),कृपालसिंह, नरेंद्र कुमार कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख, भीमसिंह अधिकारी,विनोद कुमार पंत अध्यक्ष प्रबन्ध समिति,पूर्व सैनिक हयातसिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी एवं देवेंद्र कर्नाटक, भूपेंद्र बिष्ट, हिमांशु बिष्ट ,प्रकाश मेहता,आशा मेहता ,कंचन पाण्डे,रश्मि काण्डपाल, पायल काण्डपाल ,छात्रों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे ।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version