उत्तरकाशी के डुंडा तहसील में एक पिरूल प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

उत्तरकाशी के तहसील डुंडा के चकोन गांव में स्थित पिरूल प्लांट में अचानक आग लग गई। आग के चलते प्लांट सहित प्लांट में रखा पिरूल पाउडर, एक मशीन जलकर नष्ट हुई है। इससे लाखों रूपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशु हानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार रविवार रात 3:30 बजे ग्राम चकोन निवासी महावीर गंगाड़ी के पिरूल प्लांट में अचानक आग भड़क उठी, देखते ही देखते आग ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।

- Advertisement -

सूचना पर फायर सर्विस की दो फायर ब्रिगेड फायर कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंची, जिसने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया। हालांकि तब तक प्लांट का काफी हिस्सा सहित उसमें रखा पिरूल पाउडर व एक मशीन जलने से नष्ट हुई है। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार फायर सर्विस की टीम मौके पर ही आग पर नियंत्रण पाने में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version