हल्द्वानी एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लोगों  ने भागकर बचाई जान

नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित एमबीपीजी डिग्री कॉलेज गेट के पास ओलाइव रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा रेस्टोरेंट इसकी चपेट में आ गया, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका, हल्द्वानी के एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के बाहर शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज गेट के पास संचालित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई, आग लगते ही रेस्टोरेंट से धुएं का गुबार उठने लगा और कुछ ही देर में लपटों ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह, सीओ अमित सैनी और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग बुझाने का अभियान शुरू किया, फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया, आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट के अंदर रखा फर्नीचर, रसोई का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रारंभिक तौर पर रेस्टोरेंट को भारी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, फिलहाल पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि कॉलेज परिसर के बाहर संचालित इस रेस्टोरेंट को सभी आवश्यक नियमों और सुरक्षा मानकों के तहत अनुमति प्राप्त थी या नहीं, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किसी संभावित लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.