कोटद्वार में एक व्यक्ति पर नजूल भूमि पर बने मकान को धोखे से बेचने का आरोप, कब्जे को लेकर बवाल

कोटद्वार में सतपुली थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति पर मकान बेचने के नाम पर धनराशि ऐंठने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रजिस्ट्री करने के बाद भी विक्रेता का रिश्तेदार मकान से कब्जा नहीं छोड़ रहा। पुलिस को दी गई तहरीर में कासखेत निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि उन्होंने कोटद्वार निवासी राकेश से जयानन्द भारती मार्ग पर एक भवन लिया, जिसकी रजिस्ट्री 01-01-2019 को हुई। राकेश ने भवन के भूतल पर स्थित भवन का कब्जा उन्हें सौंप दिया। लेकिन, अब राकेश का भतीजा विकास उन्हें इस भवन से हटाने की कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -

जब उन्होंने इस भूमि/मकान की जानकारी तो जानकारी हुई कि राकेश ने मुझे अपना मकान बताकर बेचा गया। जबकि, भवन नजूल की भूमि पर बना है, जो राकेश के पिता ने वर्ष 1954 में नगर पालिका कोटद्वार से लीज पर लिया और लीज समाप्त होने पर उक्त भूमि/भवन को फ्रीहोल्ड नहीं कराया। कहा कि उन्हें गलत जानकारी देकर धोखे में रख वर्ष 2019 में उक्त भूमि पर बने भूखण्ड का विक्रय किया गया। इसके बाद 21-01-2022 को कोटद्वार में समझौता हुआ और इस समझौते के अनुसार राकेश ने विकास को 4,00,000/- रूपये दे दिए। इसके बाद भी विकास उन्हें भवन से हटाना चाहता है। मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि बीती 07-02-2026 को विकास ने उक्त भवन पर लगे ताले को तोड़कर कब्जा कर लिया और अब उन्हें भवन का कब्जा नहीं दे रहा है। पुलिस ने दी है तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दिया है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version