मकर संक्रांति 2026 स्नान आज, हरिद्वार मेला क्षेत्र आठ जोन व 22 सेक्टर में बांटा, भारी पुलिस बल तैनात

मकर सक्रांति स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 22 सेक्टरों में बांटते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ऋषिकुल ऑटोटोरियम में पुलिस बल ब्रीफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साल के पहले स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। जिसको देखते हुए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

- Advertisement -

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्ठा और कर्मठता से डयूटी करें।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि हर पॉइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है। थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता व संयम के साथ निर्वहन करें। मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी प्रभारी यह सुनिश्चित करेगे की श्रद्धालुगण कतार में ही आगे बढ़ें, भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे।

- Advertisement -

महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस स्थान पर अधिक भीड़ रहती है। घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार मौजूद व सतर्क रहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात प्लान का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। ब्रीफिंग में एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version