उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और ऊधम सिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, आरोपी के पास पुलिस को भारी मात्रा में अवैध हथियार मिले है, आरोप को ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है, पुलिस को आरोपी के कब्जे से से छह तमंचे 315 बोर, एक राइफल 12 बोर और दो खोखे कारतूस, 32 बोर बरामद किया, पुलिस को अनुसार आरोपी लंबे समय से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल था, एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ को यूपी – उत्तराखंड के बार्डर पर अवैध हथियार तस्करी होने का इनपुट मिला था।
सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया, टीम ने थाना पुलभट्टा पुलिस की मदद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक वैगनआर कार से हथियारों की तस्करी कर रहा था, पुलिस का कहना है कि सभी हथियार यूपी की फैक्ट्री अवैध असलहा में तैयार किए गए है, उत्तराखंड एसटीएफ ने इस साल अभी तक 21 अवैध हथियार व 35 कारतूस के साथ आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है, फिलहाल एसटीएफ आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है, ताकि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
दरअसल, बीते दिनों देहरादून में दो पक्षों के आपसी झगड़े में रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लगकर मौत हो गई, इस घटना से न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे, बल्कि ये उत्तराखंड में अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर भी चिंता जाहिर की थी, यहीं कारण है कि पुलिस लगातार अब अभियान चलाकर उत्तराखंड में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को तोड़ने में लगी हुई है, इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को ये कामयाबी मिली है।



