प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस हमलावर, पीएम मोदी से मागे 10 सवालों के जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन उनके दौरे से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कुछ सवाल उठाए हैं, उन्होंने पीएम मोदी से जनता के कुछ सवालों के जवाब पूछे हैं, उनका कहना है कि ये हम सबके लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं और यहां रोड शो भी करेंगे, लेकिन पीएम चुनावी साल में यहां आ रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री को 10 सवालों के जवाब उत्तराखंड को देने होंगे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी मर्डर केस का जिक्र करते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड में जिन तथाकथित नेताओं की भागीदारी थी और वो वीआईपी कौन है? प्रधानमंत्री उत्तराखंड कितनी बार आ गए हैं, लेकिन अंकिता का उन्होंने एक बार भी नाम नहीं लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के इस गंभीर मामले में बीजेपी के दिग्गज नेताओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, सीएम पुष्कर धामी ने सीबीआई जांच की बात कही, लेकिन तीन से चार महीने बीतने के बावजूद जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं है, ऐसे में इस मामले पर बात की जाए, गणेश गोदियाल ने राज्य में बढ़ते मानव वन्यजीव संघर्ष पर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पर्वत वासी लगातार वन्य जीवों के आतंक का सामना कर रहे हैं, प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि राज्य सरकार ने इस मामले पर क्या ठोस कदम उठाए? गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री मोदी के 2017 के उस बयान की भी याद दिलाई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी’ उत्तराखंड के काम आएगी, उन्होंने सवाल उठाए कि राज्य के युवाओं के लिए सरकार ने अब तक कौन सी प्रभावी योजनाएं लागू की है? प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आ रहा है, जबकि, हकीकत ये है कि नशाखोरी बढ़ रही है और युवाओं का भविष्य खतरे में है, उन्होंने भर्ती घोटाले और पेपर लीक की घटनाओं पर सवाल उठाए हैं, गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड अब इन मामलों के लिए बदनाम हो चुका है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

शिक्षा व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं, उनका कहना है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 826 स्कूल बंद हो गए हैं, जो की चिंताजनक विषय है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में 55 नई शराब की दुकानें खुल गई हैं, शराब और खनन को लेकर राज्य सरकार राजस्व बढ़ाने का बहाना बनाती रहती है, ऐसे में क्या सरकार के पास शराब और खनन राजस्व बढ़ाने के विकल्प रह गए हैं? गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के जनता से वादा किया था कि 5 साल में उत्तराखंड को नंबर वन राज्य बना देंगे, लेकिन आज उत्तराखंड हिमालय राज्यों में महिला अपराध के मामले में नंबर एक पायदान पर है, उपनल कर्मियों का नियमितीकरण कहां अटका हुआ है? इस सवाल का जवाब भी जनता को मिलना चाहिए, उन्होंने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराध, पूर्व सैनिकों के खिलाफ हो रही अपराधिक घटनाओं पर भी सवाल उठाए हैं, इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने घरेलू गैस की कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई है, कांग्रेस का कहना है कि ये तमाम प्रश्न हैं, जिसका आश्वासन प्रधानमंत्री को देना चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.