दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन से पहले बड़ा हादसा, कई वाहन आपस में भिड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का 14 अप्रैल को उद्घाटन करने वाले हैं। इससे पहले डाट काली मंदिर के पास एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से भरा ट्रक कार से टकरा गया। इसके बाद कई वाहन आपस में भिड़ गए। कई लोगों को चोट आईं हैं। जानकारी के अनुसार, डाट काली मंदिर के निकट सिलेंडर से भरा ट्रक कार से टकरा गया। इसके बाद कई वाहन आपस में भिड़ गए। वाहन चालकों को मामूली चोटें आई। आवागमन बाधित हो गया। एनएचआई और पुलिस ने वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। हादसे के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।

- Advertisement -

थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में गणेशपुर क्षेत्र के पास एलिवेटेड मार्ग पर डाट काली मंदिर से कुछ दूरी पहले गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर चल रहे कई अन्य वाहन भिड़ गए। हादसे में छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ वाहन टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ गए। दुर्घटना से एक्सप्रेस-वे पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम पहुंची। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। हादसे में वाहन सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बता दें कि एक्सप्रेस-वे ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का उद्घाटन करने 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version