हल्द्वानी में दोस्त को फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, युवती ने दी जान

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 24 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान दिव्या आर्या के रूप में हुई है, जो चांदमारी क्षेत्र में अपनी मां और तीन बहनों के साथ रहती थी। वह MBPG College में ग्रेजुएशन फाइनल की छात्रा थी और परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी। पिता का एक साल पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर आ गई थी। बताया जा रहा है कि रविवार रात दिव्या ने परिवार के साथ भोजन किया और अपने कमरे में चली गई।

- Advertisement -

इसी दौरान उसने अपने एक युवक मित्र को व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपने मोबाइल का पिन कोड और पासवर्ड भेजा। यह बात दोस्त को संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसने दिव्या को करीब 40 बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चिंतित दोस्त तुरंत उसके घर पहुंचा, जहां पता चला कि दिव्या ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। उत्तराखंड पुलिस की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और मोबाइल डेटा के आधार पर भी सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version