हरिद्वार में कांवड़ियों का बवाल पुलिस पर पथराव, दारोगा घायल; चार गिरफ्तार

हरिद्वार जिले में कांवड़ियों का हुड़दंग और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हाईवे से हटाने पर कांवड़ यात्रियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक दारोगा घायल हो गया। सरकारी वाहन और रोडवेज बस के शीशे टूट गए।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक बहादराबाद में टोल प्लाजा के पास शनिवार की शाम कुछ कांवड़ यात्री हाईवे पर बैठे हुए थे। जिससे यातायात बाधित हो रहा था और हादसे का खतरा भी बना हुआ था। एक पुलिस टीम ने कांवड़ यात्रियों को हाईवे से हटने के लिए कहा।

- Advertisement -

इसी बात को लेकर कांवड़ यात्रियों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो कांवड़ यात्रियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे टोल प्लाजा और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

सिर में पत्थर लगने से दारोगा करम सिंह चौहान घायल हो गए। जबकि इंस्पेक्टर बहादराबाद की सरकारी गाड़ी का शीशा टूट गया। आसपास मौजूद रही एक रोडवेज बस के शीशे भी चकनाचूर हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version