हरिद्वार में ज्वेलर्स के घर लूट, नौकरानी ने परिवार वालों को दिया नशीला पदार्थ, हालत गंभीर

हरिद्वार में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक घर में काम करने वाली नौकरानी ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर लूटन का प्रयास किया गया, जैसे ही परिवार के लोग होश में आए घर में अफरा तफरी मच गई, आनन फानन सभी लोगों को हरिद्वार के सिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -

हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने मामले की जानकारी दी, उन्होंने बताया आज शाम ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर चौक के पास इंक्लेव निवासी सरार्फा कारोबारी यशपाल मल्होत्रा के घर में काम करने वाली महिलाओं ने लूट का प्रयास किया, इन महिलाओं ने घर में मौजूद लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया, उन्होंने बताया नौकरानी ने यशपाल मल्होत्रा पत्नी, और पोते को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया, जिसके बाद वे वहां से सामान समेट कर फरार हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौकरानी की तलाश शुरू कर दी है, हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा लूट को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।

- Advertisement -

हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा अभी तक मामले में कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है, लूट का क्या कुछ सामान वह लेकर गई हैं? यह भी परिवार वालों को भी नहीं पता है, उसके बावजूद भी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है, साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा जल्द ही दोनों महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा, इसी के साथ हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गोरौल ने बताया घर में काम करने वाली महिलाओं के नाम अनीशा व ऊष्मा है, ये दोनों मूल रूप से नेपाल की बताई जा रही हैं, उन्होंने कहा पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version