रुड़की में सिरफिरे युवक ने पहले युवती पर और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शादी कहीं और तय होने से था आहत

रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के ग्राम बुधवाशहीद स्थित रेस्टोरेंट में कार्य करने वाली लड़की पर एक सिरफिरे युवक ने पहले पेट के दायीं और चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद खुद का गला रेतकर अपने ऊपर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में दोनों को एम्स रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का रिश्ता कहीं और होन से युवक आहत था।

- Advertisement -

पुलिस जानकारी के अनुसार युवक प्रिंस (27) निवासी मुजफ्फरनगर का सहारनपुर जिले के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बुधवाशहीद स्थित रेस्टोरेंट में कार्य करती है। बुधवार को युवक रेस्टोरेंट पहुंचा और दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने युवती के पेट में चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद चाकू से अपना गला रेत लिया और फिर खुद पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

- Advertisement -

पुलिस ने जब युवती से पूछताछ की तो युवती ने बताया कि युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवक के घर वाले नहीं मान रहे थे, इसलिए युवती का रिश्ता कहीं और होने पर आहत होकर गुस्से में रेस्टोरेंट पर आकर आग लगा दी। इसके बाद खुद को भी आग लगाकर खुद का गला रेत लिया। युवक और युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों को देहरादून दून अस्पताल में रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रेस्टोरेंट की छत पर रसोई बनाई हुई है। वहीं पर युवक ने दोनों को आग लगाई, उन्होंने छत पर युवक को जलते हुए देखा। जहां चीख पुकार मची थी। इसके बाद युवक नीचे आया फिर गिर गया। किसी ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर बुग्गावाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को फर्स्ट एड दिया और कटी गर्दन को कपड़े से बांधा।

पुलिस के लगभग 40 मिनट के बाद एंबुलेंस आई। पहले दाेनों को रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया, इसके बाद यहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। बुग्गावाला थाना निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि घटना बुधवार करीब 12 बजे की है। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज से घटना के कारणों का पता लगा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version