ऋषिकेश में पुलिस की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

थाना मुनि की रेती क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके असामयिक निधन से पुलिस महकमे और रानीपोखरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीपोखरी निवासी विनोद कुमार शर्मा बीती रात थाना मुनि की रेती से ड्यूटी पूरी कर अपने वाहन से शिवपुरी चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद चल सका।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला गया। विनोद कुमार शर्मा पूर्व में भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। पुलिस विभाग में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। अपनी विनम्रता, कर्तव्यनिष्ठा और मृदुभाषी स्वभाव के कारण वह पुलिस कर्मियों और आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से रानीपोखरी क्षेत्र सहित पूरे पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि उनके दूसरे भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version