हरिद्वार में प्रेम विवाह से नाराज हुई मां तो बेटे ने तलवार से किया हमला, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

हरिद्वार जिले में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां पर एक बेटे ने अपनी मां पर तलवार से हमला कर दिया, तलवार के हमले हमले से मां गंभीर रूप से घायल हो गई, इसके बाद आरोपी बेटा मौके से शोर मचाते हुए फरार हो गया।

- Advertisement -

बताया गया है कि मां अपने बेटे के प्रेम विवाह से नाराज थी,  इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, तैश में आकर बेटे ने मां पर तलवार से कई वार कर दिए, चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने महिला को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया, फिलहाल पुलिस युवक की तलाश करने में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव निवासी सजीवन मजदूरी का काम करता है, सजीवन ने पड़ोस के हथियाथल गांव निवासी एक युवती से करीब चार माह पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था, सजीवन की मां संतलेश इस शादी के खिलाफ थी, 30 अप्रैल बुधवार को सजीवन अपनी पत्नी को लेकर तांशीपुर गांव में आ गया, उसकी मां ने इसका विरोध किया और बेटे को खरी-खोटी सुनाई।

- Advertisement -

इसके बाद युवक पत्नी को छोड़ने मायके चला गया. जब वह शाम के समय वापस गांव में आ गया, तो उसकी मां घर पर अकेली थी, पिता और भाई मजदूरी के लिए गए हुए थे, इसी दौरान युवक ने तलवार से अपनी मां की गर्दन पर वार करने की कोशिश की, तलवार मां के जबड़े पर जा लगी, इसके बाद मां लहूलुहान होकर नीचे गिर गई, युवक ने शोर मचा दिया कि उसने मां को मार दिया और मौके से फरार हो गया।

इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पड़ी तलवार को कब्जे में ले लिया, महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल भेज दिया गया, मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया कि तांशीपुर गांव में एक युवक द्वारा अपनी मां पर हमला करने की घटना हुई है, आरोपी युवक की तलाश की जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version