हरिद्वार में एचआईवी होने की बात छिपाकर की लड़की की शादी, अब लड़की वाले मांग रहे रुपए और दे रहे धमकी

कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर विवाह से पूर्व गंभीर बीमारी की जानकारी छिपाकर धोखे से शादी कराने बाद में अवैध धन की मांग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पत्नी, सास सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम जसवावाला निवासी सचिन कुमार सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2023 को सोनल सैनी निवासी ग्राम चमनपुरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी की तबीयत लगातार खराब रहने लगी।

- Advertisement -

पीड़ित के अनुसार उसने कई स्थानों पर पत्नी का इलाज कराया, लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वह अपनी पत्नी को महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून ले जाया गया । जहां जांच में उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण तीसरे स्तर पर है, जो कई वर्षों में विकसित होता है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के माता-पिता और अन्य परिजनों को इस बीमारी की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद उन्होंने तथ्य छिपाकर धोखे से शादी कराई।

- Advertisement -

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बीमारी की जानकारी सामने आने के बाद पत्नी के मायके वाले उससे और उसके परिवार से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित का कहना है कि वह स्वयं एचआईवी निगेटिव है और इस घटना के बाद वह तथा उसका परिवार भय और मानसिक तनाव में है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सोनल सैनी,सुशील सैनी, सूचित सैनी, मिथलेश सैनी, सोनू और मांगेराम, निवासीगण ग्राम चमनपुरा थाना गंगोह सहारनपुर (उत्तर प्रदेश ) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version