हरिद्वार में निर्दयी पिता बच्चों से मंगवा रहा था भीख, फिर 12 साल के बेटे ने उठाया कदम

हरिद्वार जिले के लक्सर में एक 12 वर्षीय बालक पिता द्वारा भीख मंगवाने से परेशान होकर घर छोड़कर चला गया। गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने बालक को तलाश कर सुरक्षित बरामद किया और परिजनों को सख्त हिदायत देकर उनके सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने पांच बच्चों को मजदूरी और भीख मांगने के काम में लगा रखा था। इसी से परेशान होकर 12 वर्षीय बालक घर से निकल गया और दो दिन तक इधर-उधर भटकता रहा। परिजनों ने बालक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई।

- Advertisement -

पुलिस ने बालक को खोजकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता उससे जबरन मजदूरी और भीख मंगवाते थे, जिससे परेशान होकर उसने घर छोड़ दिया था। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि बालक को परिजनों को सौंप दिया गया है और उन्हें बच्चों से ऐसा कार्य न कराने की सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला कराने के प्रयास भी किए जाएंगे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version