हल्द्वानी में शराब-चरस के आगोश में दिया डबल मर्डर को अंजाम, दोनों के मरने तक करते रहे पत्थरों से वार

हल्द्वानी। मंडी में हुए डबल मर्डर की असल वजह गैंगस्टर अक्कू और उसके साथियों का शराब और चरस के आगोश में होना था। नशे की वजह से ही उन्होंने मामूली विवाद में प्रेमी युगल को मौत के घाट उतार डाला। पहले शुभम की हत्या की। इसके बाद लगा कि पुलिस के सामने लक्ष्मी उनके अपराध की कहानी खाेल देगी। जिसके बाद युवती की भी जान ले ली। सांसें थमने तक हत्यारे दोनों पर पत्थरों से वार करते रहे। हल्द्वानी के सनसनीखेज डबल मर्डर की पहली खबर गल्ला मंडी के सिक्योरिटी प्रभारी अंशुल पांडे को मिली थी। खून से लथपथ शव नजर आने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ का दायरा आगे बढ़ा तो पता चला कि रात में घटनास्थल के आसपास से चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आ रही थी। लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर कुछ जानने की कोशिश नहीं की।

- Advertisement -

लोगों ने सोचा कि अक्सर मजदूर और ट्रक चालक शराब पीकर हंगामा करने के साथ आपसी में लड़ते रहते थे। बुधवार रात भी यही हुआ होगा। दूसरी तरफ पुलिस जांच यह भी पता चला कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे कैमरे खराब पड़े हैं। लेकिन दूर लगे कैमरों में पुलिस को अक्कू और उसके साथियों की झलक देखने को मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दोहरे हत्याकांड की पूरी कहानी बयां कर दी। शराब और चरस का नशा करने के बाद ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। गल्ला मंडी से शवों को कब्जे में लेकर पुलिस सीधा मोर्चरी पहुंची थी। यहां पहले लक्ष्मी और फिर शुभम का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। लक्ष्मी के पोस्टमार्टम में महिला चिकित्सक भी मौजूद रही। जांच को लेकर भी बिसरा भी सुरक्षित किया गया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version