उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे के पास खाई में गिरी बाइक, दो लोग सुरक्षित एक अभी भी लापता

उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे के पास भैरवघाटी से करीब तीन किलोमीटर देर रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ गंगोत्री की टीम और 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हुई।  बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें दो लोग सुरक्षित हैं, जबकि सुरेश लामा (26) मूल निवासी नेपाल एवं वर्तमान निवासी हिमाचल प्रदेश, लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से लापता हो गए।जानकारी के अनुसार, तीनों बीआरओ में भैरवघाटी क्षेत्र में कार्यरत हैं।

- Advertisement -

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात करीब 2:30 बजे तक लापता युवक की तलाश में खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन लगातार बारिश और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। खराब मौसम को देखते हुए रात में अभियान रोक दिया गया। आज सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोबारा मौके पर पहुंचकर लापता युवक की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू करेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version