Haldwani Weather : हल्द्वानी में मैथिशाह नाले ले तेज बहाव में बही कार, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान।

1 Min Read

कालाढूंगी में बुधवार को भारी वर्षा के चलते मैथिशाह नाले के तेज बहाव में एक कार बह गई। कार में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार बहती देखआसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में कालाढूंगी पुलिस भी नाले पर पहुंच गई।

- Advertisement -

पुलिस ने कार पर नजर बनाए रखी, जिसके बाद कार में कोई सवार दिखाई नहीं देने से पुलिस और यहां जमा लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि कार में गदरपुर के दो लोग रियाज और रिजवान थे, जो मौसम खराब होने की वजह से रिसोर्ट की तलाश में निकले थे।

- Advertisement -

उन्होंने बताया मैथिशाह नाले में कार फंस गई और पानी का बहाव तेज होने पर जब कार आगे की बजाए पानी के साथ जाने लगी तो दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह कार मैथिशाह नाला पुल के पास आकर पानी की गहराई में अटक गई है। वर्षा होने और पानी का बहाव तेज होने के कारण देर शाम तक कार को निकाला नहीं जा सका था।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version