हरिद्वार के ढाढेकी ढाणा गांव में दबंगों ने ट्रैक्टर से गन्ने की फसलों को किया नष्ट, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढेकी ढाणा में किसानों की खड़ी फसल और पेड़ों को ट्रैक्टर से रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है, इससे किसानों में भारी रोष है, साथ ही नुकसान से बेहद निराश भी हैं, मामले में किसानों की तहरीर पर 9 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, दरअसल, ढाढेकी ढाणा गांव के किसान धर्म सिंह ने लक्सर कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी है, उन्होंने बताया कि है उनकी, ब्रिजेश, राजकुमार और पवन सिंह की ढाढेकी अहतमाल स्थित करीब 20 बीघा भूमि पर गन्ने की फसल खड़ी थी, साथ ही खेत में लगभग 1400 पॉपुलर के पेड़ भी लगे हुए थे।

- Advertisement -

आरोप है कि रात गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर लेकर खेत में घुसकर पूरी फसल और पेड़ों को नष्ट कर दिया, इस मामले में नामजद आरोपियों कालर पुत्र रतिराम, सचिन, रवि, दीपचंद, देवेंद्र उर्फ पोपीन, बाबू टोप, सत्यवान, झबर सिंह और भीम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, पीड़ित किसानों की मानें तो इस घटना से उन्हें करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, घटना के बाद पीड़ितों और ग्रामीणों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है, उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है गया है, मामले की गंभीरता को लेकर जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। रघुवीर सिंह कोश्यारी, कोतवाली प्रभारी, लक्सर

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version