देहरादून में बहू के साथ जानवरों जैसा बर्ताव, 10 महीने तक टॉयलेट में रखा बंद, सिर के बाल तक उखाड़े

उत्तराखंड के देहरादून जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, सेलाकुई थाना क्षेत्र में ससुरालियों ने विवाहिता को करीब दस महीने तक कमरे और शौचालय में बंद रखा, जहां उसके साथ जानवरों जैसे बर्ताव किया गया है, आरोप है कि आरोपियों ने महिला के सिर के बाल तक उखाड़े हैं, पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, पीड़िता के पिता ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसके मुताबिक, उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों (पति, सास और ससुर) ने जानवरों की तरह रखा, बीते दस महीने से उनकी बेटी को ससुराल वालों ने कमरे और शौचालय में बंधक बनाकर रखा है, इतना ही नहीं, उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट भी होती थी।

- Advertisement -

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी राहुल खंडूड़ी के साथ हुई थी, आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राहुल खंडूड़ी, सास और ससुर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए आरोपियों ने बेटी को पिछले 10 महीनों से घर के एक कमरे और शौचालय में बंद करके रखा हुआ था। पिता का आरोप है कि इस बंधक अवधि के दौरान उनकी बेटी के साथ बुरी तरह मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी, प्रताड़ना इस कदर खौफनाक थी कि आरोपियों ने उनकी बेटी के सिर के बाल तक खींच-खींच कर उखाड़ दिए, जिससे उसके सिर का एक बड़ा हिस्सा खाली हो गया, इसके साथ ही उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

- Advertisement -

लंबे समय तक पीड़िता के मायके वालों को इस बात की खबर तक नहीं लगी, हालांकि, अब जैसे ही उन्हें मामले का पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, इस मामले में सेलाकुई थाने के एसएचओ लोकपाल परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास-ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(2),127 (4)और 352 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 68/26 पंजीकृत कर लिया गया है, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहनता से विवेचना की जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version