अल्मोड़ा के रानीखेत में ग्राम देहोली, पोस्ट चौबटिया, तहसील व थाना रानीखेत में बुधवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चालक भुवन प्रसाद पुत्र गोपाल राम उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर जिला बागेश्वर की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार 06 मई को सुबह 3 बजे के करीब कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे एक घर की छत पर जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम देहोली, पोस्ट चौबटिया, तहसील व थाना रानीखेत में एक वाहन कार वेगनआर संख्या UK02-TA-3159 सड़क से करीब 20 मीटर नीचे लाल सिंह की छत में गिर गई, जिसमे चालक भुवन प्रसाद पुत्र गोपाल राम उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मटेला, काफलीगैर जिला बागेश्वर की मृत्यु हो गई है।
मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है जो रानीखेत आ रहें है, पुलिस मौके पर है, कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से कार घर की छत पर गिरी वह बेहद खौफनाक दृश्य था, गनीमत यह रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई हताहत नहीं हुआ, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था, उत्तराखंड मे इस तरह के हदसे पहले भी हो चुके हैं, संकरी सड़कें, तीखे मोड़ और तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनते हैं।


