काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर में ब्लास्ट,1 की मौत, 10 घायल, परिसर सील

उधम सिंह नगर के काशीपुर में आज मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड के आसपास का इलाका आज उस वक्त दहल उठा, जब फैक्ट्री परिसर में जोरदार धमाके के साथ हाइड्रोजन सिलेंडर फट गया, सुबह 11:30 बजे हुए इस भीषण विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, 10 लोग घायल हैं, एक घायल ज्यादा गंभीर है।

- Advertisement -

विस्फोट होते ही आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई, फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई, देखते ही देखते पूरा फैक्ट्री परिसर धुएं के गुबार के साथ डर के साए में घिर गया, हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को छुट्टी देकर बसों से बाहर भेज दिया, पूरे परिसर को सील कर दिया गया है।

- Advertisement -

एचआर हेड संजीव का कहना है कि हादसे में केवल एक महिला को मामूली चोट आई है, लेकिन चश्मदीदों का दावा है कि अंदर मौजूद 10 से 12 लोग झुलस गए हैं और कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं, घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं, हालांकि फैक्ट्री के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है, राहत और बचाव कार्य जारी है, घटना को लेकर अब तक फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अन्य कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

- Advertisement -

काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने कहा कि सूर्या रोशनी फैक्ट्री में ब्लास्ट से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, 10 लोग घायल हुए हैं, घायलों में एक व्यक्ति ज्यादा गंभीर है, बाकी 9 लोग खतरे से बाहर हैं, मेयर ने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता घायलों को समुचित इलाज देकर उनकी जान बचाना है।

इस धमाके ने एक बार फिर से फैक्ट्री सुरक्षा और हाइड्रोजन जैसे खतरनाक गैसों के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, लोग सहमे हुए हैं और इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना मिल रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version