देहरादून में गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़कर फरार हुआ पति, 2024 में दोनों ने किया था प्रेम विवाह

वसंत विहार क्षेत्र में किराये पर रही एक गर्भवती महिला को छोड़कर उसका पति फरार हो गया। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।पति के फरार होने के बाद खाने-पीने की समस्या सामने आने के चलते महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व महिला हेल्पलाइन को शिकायत पत्र दिया। इस मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित पति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

पुलिस को दी तहरीर में तनुजा निवासी शास्त्रीनगर सीमाद्वार ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मद शैफ से सितंबर 2024 में हुई थी। मोहम्मद शैफ मूल रूप से खटीमा ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है। शादी के बाद दोनों तीन माह खटीमा में लड़के की माता के पास रहे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद दोनों देहरादून में आकर किराये के मकान में रहने लगे। शादी के पश्चात इस समय वह 6 माह 23 दिन की गर्भवती है।

- Advertisement -

10 जून 2025 को मोहम्मद शैफ की मां देहरादून आई और लड़ाई झगड़ा करके कर अपने बेटे को साथ लेकर खटीमा चली गई। वह 10 जून 2025 के बाद से देहरादून में किराये के मकान में अकेली रहती है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि महिला हेल्पलाइन की जांच के बाद केस थाने को स्थानांतरित किया गया, जिसके चलते आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version