हरिद्वार में प्रेम का खौफनाक अंत, सनकी प्रेमी ने सरेराह काटा गला

हरिद्वार के सिडकुल इलाके में सोमवार को एक सनकी प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका हंसिका यादव निवासी नवोदय नगर का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

प्राप्त सूचना के अनुसार मृतका का नाम हंसिका है जो वर्तमान में नवोदय नगर में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी युवक के बीच 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। बताया जा रहा की इससे ही नाराज होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। युवक ने सड़क पर चाकू से युवती की गर्दन पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

- Advertisement -

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को मौके से ही दबोच लिया।शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग था, लेकिन हाल ही में अनबन के चलते बातचीत बंद थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version