उत्तराखंड

Yamunotri : डामटा हादसे में लापता युवक आज सुबह खाई में मिला, दोनों घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 03, 2024 06:16 1 views 0 Comments
Yamunotri : डामटा हादसे में लापता युवक आज सुबह खाई में मिला, दोनों घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुए हादसे में लापता चालक विकेश आज गुरुवार सुबह खाई में मिला। पुलिस बल ओर एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन कर सुबह चार बजे घ...

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुए हादसे में लापता चालक विकेश आज गुरुवार सुबह खाई में मिला। पुलिस बल ओर एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन कर सुबह चार बजे घायल को पीएचसी डामटा पहुंचाया गया। डामटा चिकित्सक द्वारा दोनों घायल को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो थी। हादसे में बाइक सवार एक किशोर घायल हो गया। वहीं, बाइक चालक दूसरा युवक लापता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे विकेश(21) व आशीष(16) निवासी ग्राम दाबला चकराता जिला देहरादून बाइक से नैनबाग से डामटा की ओर जा रहे थे। डामटा के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

सूचना पर घायल आशीष को निकाल कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा ले जाया गया। वहीं, बाइक चला रहे विकेश के खाई में गिरने से उसका पता नहीं चल पाया था। सर्च अभियान के लिए बड़कोट एसडीआरएफ को घटनास्थल के लिए भेजा गया। आज सुबह युवक खाई से मिला।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment