उत्तराखंड में 27 जुलाई से छह अगस्त तक होगी अग्निवीरों की भर्ती; JCO और हवलदार से लेकर कई अन्य पदों पर मौका
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 24, 2026 07:15
•
33 views
•
0 Comments
भारतीय सेना ने अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार राज्य के सभी जिलों में 27 जुलाई से छह अगस्त के बीच अग्निवीर सैनिकों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें जेसीओ और हवलदार से लेकर कई अन्य पदों के लिए जवानों की भर्ती की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों में अग्निवीर सैनिकों के लिए भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। 27 जुलाई को धार्मिक शिक्षक जेसीओ एवं हवलदार एजुकेशन पद हेतु उत्तराखंड के सभी जिलों में भर्ती होगी। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) पद के लिए, 29 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) एवं सिपाही फार्मा पद के लिए पूरे प्रदेश में सभी जिलों में भर्ती कैंप आयोजित होंगे।
30 जुलाई को बागेश्वर और 31 जुलाई को बागेश्वर एवं नैनीताल जनपद में भर्ती कैंप लगेंगे। एक अगस्त को नैनीताल और दो अगस्त को नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में कैंप लगेगा। तीन अगस्त को ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा, चार और पांच अगस्त को अल्मोड़ा और छह अगस्त को अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। धामी सरकार ने अग्निवीर युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं । सरकार ने कहा है कि अग्निवीर सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। उन्हें समूह ग की नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें स्वरोजगार करने के लिए आर्थिक सहायता और व्यावसायिक कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उम्मीद की जा रही है कि इस बार युवा ज्यादा जोश के साथ अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!