उत्तराखंड

सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 22, 2026 01:45 7 views 0 Comments
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों के कल्याण और सम्मान की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को 8 हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान पेंशन देने की भी सिफारिश की गई।

बैठक में विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और पात्र लाभार्थियों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जरूरतमंद पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय पर सहायता मिले। इसी उद्देश्य से समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं, और प्राप्त मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है। बैठक में सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया तथा पत्रकार कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment