कीर्तिनगर पुल से महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान शुरू
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 04, 2026 09:24
•
1 views
•
0 Comments
श्रीनगर गढ़वाल के कीर्तिनगर पुल से सोमवार सुबह एक महिला द्वारा अलकनंदा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की...
श्रीनगर गढ़वाल के कीर्तिनगर पुल से सोमवार सुबह एक महिला द्वारा अलकनंदा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल रेस्क्यू एवं सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी में कूदने वाली महिला की पहचान 35 वर्षीय रचना बमराड़ा, निवासी बिल्केदार पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। हालांकि, महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि हालिया बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी काफी मटमैला हो गया है, जिससे सर्च अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके, राहत एवं बचाव दल लगातार महिला की तलाश में जुटा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!