उत्तराखंड

पत्नी का अवैध संबंध, पति ने पत्थर से सिर कुचलकर कर प्रेमी को मार डाला; हत्यारोपित गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 31, 2025 14:54 1 views 0 Comments
पत्नी का अवैध संबंध, पति ने पत्थर से सिर कुचलकर कर प्रेमी को मार डाला; हत्यारोपित गिरफ्तार

हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली में पति ने अवैध संबंध में पत्नी के प्रेमी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर डाली। वारदात को उस समय अंज...

हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली में पति ने अवैध संबंध में पत्नी के प्रेमी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर डाली। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब प्रेमी महिला के ही घर में आकर गहरी नींद में सो गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। गौजाजाली वार्ड नंबर 60 निवासी अनिल साहू ई-रिक्शा चलाता है और उसकी पत्नी गीता ब्यूटी पार्लर। पुलिस के अनुसार 14 वर्ष पहले अनिल दुर्गा मंदिर के पास साहू धर्मशाला में रहता था। हालांकि पांच वर्ष से वह गौजाजाली में किराए के मकान में परिवार के संग रहने लगा।

धर्मशाला में रहने के दौरान गीता साहू का संपर्क राजेंद्रनगर राजपुरा निवासी तरुण रावत से हो गया। तरुण तिकोनिया में अंग्रेजी शराब की कैंटीन चलाता है। दोनों में बातचीत शुरू हुई और इसके बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बात की जानकारी अनिल साहू को हो गई। उसने तरुण से कई बार पत्नी से दूर रहने को कहा, लेकिन गीता व तरुण के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग नहीं रुका।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment