धारचूला में मौसम ने फिर ली करवट युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत,घटना के बाद से परिवार में कोहराम
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 12, 2026 16:04
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड में मौसम फिर से करवट लिया है युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना के बाद से परिवार म...
उत्तराखंड में मौसम फिर से करवट लिया है युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है ।मिली जानकारी के अनुसार मामला पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला का है जहां खेत गांव निवासी तेज सिंह 35 वर्ष पुत्र मदन सिंह कीड़ा जड़ी निकालने और भेड़ बकरियां चराने उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक में गया था
बताया जा रहा है कि खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, साथ में मौजूद ग्रामीण वहां पर नेटवर्क नहीं होने से इसकी सूचना प्रशासन को नहीं दे सके, इसके बाद ग्रामीण तेज सिंह के शव को लेकर मंगलवार को धारचूला पहुंचे, धारचूला मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा, धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत होने का मामला आया है, पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!