उत्तराखंड में बदलने जा रहा मौसम, बारिश के साथ आंधी तूफान के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 18, 2025 00:55
•
1 views
•
0 Comments
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 18 अप्रैल से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होने जा रहा है, 18 अप्रैल की शाम से मौसम करवट बदलने जा रहा है, शाम के...
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 18 अप्रैल से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होने जा रहा है, 18 अप्रैल की शाम से मौसम करवट बदलने जा रहा है, शाम के बाद गढ़वाल क्षेत्र के अनेकों स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी, लाइटनिंग वेदर होने जा रहा है, जबकि कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भी वर्षा के आसार हैं।
मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर रहेगा, इस दौरान बारिश के साथ ही आंधी, तूफान की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को बारिश, ओलावृष्टि, हैल लाइटनिंग, आंधी-तूफान का मौसम पीक पर रहे रहेगा, इसी तरह 20 अप्रैल को भी उत्तराखंड के अनेकों स्थानों में बारिश का अनुमान है, हालांकि 21 अप्रैल से प्रदेश का मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून के कुछ स्थानों में इंटेंस शावर (तीव्र बौछार) भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को लोगों से विशेष एहतियात की हिदायत दी है कि अगर कहीं पर थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी चल रही है, उस दौरान लोग सुरक्षित स्थानों में ही रुक जाएं और बारिश थमने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें, मौसम बिगड़ने के दौरान लोगों को नदी, नालों, गदेरों से भी बचने की सलाह दी गई है, अगर नदी नालों की कुछ दूरी पर स्ट्रांग रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी चल रही है तो इस स्थिति में नदी नालों का जल स्तर बढ़ सकता है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!