उत्तराखंड

हरिद्वार – दिल्ली हाईवे पर धधकी वोल्वो, चंद मिनटों में राख बनी लग्जरी बस, सारा सामान जलकर राख

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 03, 2026 12:08 1 views 0 Comments
हरिद्वार – दिल्ली हाईवे पर धधकी वोल्वो, चंद मिनटों में राख बनी लग्जरी बस, सारा सामान जलकर राख

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब देहरादून से जयपुर जा रही एक वोल्वो बस अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना सुबह करीब चार बजे शांतारश...

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब देहरादून से जयपुर जा रही एक वोल्वो बस अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना सुबह करीब चार बजे शांतारशाह पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई, जहां तकनीकी खराबी के बाद बस के इंजन से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि चालक और परिचालक की सतर्कता से बस में सवार सभी 32 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि यात्रियों का अधिकांश सामान बस में ही रह गया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में दो विदेशी नागरिक भी सवार थे। पुलिस ने सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों ने संकट की घड़ी में त्वरित मदद के लिए हरिद्वार पुलिस का आभार भी जताया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment