उत्तराखंड

देहरादून के विकासनगर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, युवक की हथौड़े के वार से हत्या, महिला समेत तीन लोग घायल 

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 13, 2026 17:21 1 views 0 Comments
देहरादून के विकासनगर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, युवक की हथौड़े के वार से हत्या, महिला समेत तीन लोग घायल 

देहरादून के विकासनगर में बैरागीवाला में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। आरोपितों ने घर में घुसकर हथोड़े से सिर पर कई व...

देहरादून के विकासनगर में बैरागीवाला में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। आरोपितों ने घर में घुसकर हथोड़े से सिर पर कई वार कर युवक को मार डाला, जबकि महिला समेत तीन व्यक्तियों को घायल कर डाला। जिन्हें लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि बेलचे लेकर घर में घुसे आठ से दस लोगों ने अचानक एक परिवार के सदस्यों पर हमला किया। घटना के बाद भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और पुलिस-प्रशासन को आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। तनावपूर्ण माहौल के कारण एसपी देहात पंकज गैरोला समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करने में जुटी हुई है।

बैरागीवाला निवासी वसीम व भगवत के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद है। शनिवार शाम को वसीम व भगवत के बीच पानी को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसके बाद दूसरे समुदाय के 10 लोग बेलचे व हथौड़ा लेकर भगवत के घर में घुस आए और भगवत के परिवार के सदस्यों अशोक, सुषमा, राजेश कुमार व विनोद के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच आरोपितों ने विनोद के सिर पर हथोड़े से कई वार कर गंभीर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चारों घायलों को तुरंत लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर विनोद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और शव मोरचरी में रखवाया।जबकि तीन घायलों अशोक, सुषमा व राजेश कुमार का उपचार चल रहा है।

विधायक ने अस्पताल में पहुंचकर भी घायलों का हाल जाना। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हमला कर एक युवक को मौत के घाट उतारने की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन बैरागीवाला पहुंचे।माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला, सीओ अनुज कुमार, कोतवाल सहसपुर प्रदीप रावत मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। आसपास के कोतवाली व थानों से भी पुलिस बल को मंगाया गया। बैरागीवाला में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। जिसके चलते लेहमन अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात रही। एसपी देहात के अनुसार मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment